Sunday, November 1, 2026

हजारीबाग के चरही से अपहृत आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर को पुलिस ने कराया मुक्त, पांच गिरफ्तार

हजारीबाग : चरही थाना क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर के अपहरण की घटना का हजारीबाग पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहृत मैनेजर भास्कर कुमार को सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं, इस अपहरण कांड में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक काले रंग की स्कॉर्पियो और एक क्रेटा कार भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बीती रात करीब 8:30 बजे तापिन साउथ सीसीएल परियोजना, चरही में एनईपीएल आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर भास्कर कुमार का अपहरण कर लिया गया है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम का गठन किया। टीम में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), विष्णुगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चरही थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल को शामिल किया गया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अपहरण में इस्तेमाल वाहनों की पहचान की। जांच में सामने आया कि अपराधी एक काले रंग की क्रेटा कार और दो स्कॉर्पियो वाहनों से एक साथ पहुंचे थे। इसके बाद मैनेजर को जबरन वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए थे। पूछताछ और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर संदिग्धों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी शुरू की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र से काले रंग की स्कॉर्पियो (नंबर- JH02AU-4625) और चंदवारा थाना क्षेत्र से काले रंग की क्रेटा कार (नंबर- JH02BK-3586) बरामद की। इसके बाद पुलिस ने चंदवारा थाना क्षेत्र से ही अपहृत भास्कर कुमार को सकुशल मुक्त करा लिया।

पुलिस ने इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में राजेश यादव, विक्की कुमार, आनंद कुमार मेहता, दिलीप प्रसाद मेहता और मनीष कुमार शामिल हैं। सभी हजारीबाग जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल एक स्कॉर्पियो, एक क्रेटा कार और एक पेन ड्राइव बरामद की है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर