रांची: झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के चतरा गांव में रविवार शाम हुई सनसनीखेज हत्या की एक घटना में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने बेरहमी से अपनी पत्नी और सास की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के चरही से अपहृत आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर को पुलिस ने कराया मुक्त, पांच गिरफ्तार
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर युवक और उसके ससुराल पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक व पारिवारिक विवाद शुरू हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने अपना आपा खोते हुए गुस्से में आकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर अपनी पत्नी और सास को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई.
इधर घटना की सूचना मिलते ही आननफानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया है. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है.

