Thursday, July 23, 2026

UP चुनाव से पहले रविवार को BSP की बैठक, 50 प्रत्याशियों के नाम की हो सकती है घोषणा

लखनऊ: यूपी चुनाव से पहले मायावती रविवार को BSP की एक बड़ी और अहम बैठक को संबोधित करेंगी। यह बैठक उत्तर प्रदेश के सभी स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ होगी। बैठक सुबह 11 बजे लखनऊ स्थित 12 माल एवेन्यू पार्टी मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति तय करने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

संगठन की मजबूती पर रहेगा फोकस

बैठक में पार्टी संगठन की जमीनी स्थिति और आर्थिक मजबूती की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही पिछली बैठकों में दिए गए दिशा-निर्देशों पर कितना काम हुआ है, इसकी प्रगति रिपोर्ट भी ली जाएगी। मायावती पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर देंगी। सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य मुद्दा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां होंगी। पार्टी प्रत्याशियों के चयन, सोशल इंजीनियरिंग और संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि बसपा ने करीब 50 संभावित प्रत्याशियों के नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए हैं। संभावना है कि मायावती बैठक के दौरान कुछ नामों की घोषणा भी कर सकती हैं।

आकाश आनंद भी रहेंगे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में आकाश आनंद भी शामिल होंगे। पार्टी के युवा चेहरे के रूप में आकाश आनंद की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बैठक में उनकी मौजूदगी को भी खास माना जा रहा है। मायावती इस बैठक के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को साफ संदेश देना चाहती हैं कि बसपा अब 2027 के चुनाव के लिए पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बहुजन समाज को एकजुट करने, जमीनी स्तर पर काम तेज करने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हटिया के नए डीएसपी बने नीरज कुमार, पदभार संभालते ही नई जिम्मेदारियों पर दिया जोर

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर