Wednesday, July 22, 2026

झारखंड में SIR से पहले जारी हुआ अनमैप्ड मतदाता सूची, सभी मतदान केंद्रों पर सूची देख सकेंगे मतदाता

रांची : झारखंड में अगले महीने होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत शनिवार को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई। इस सूची में उन वर्तमान मतदाताओं के नाम हैं, जिनका मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से अभी तक नहीं हो सका है। यह सूची दो सप्ताह तक मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। इस दौरान वैसे मतदाता, जो झारखंड के निवासी हैं, तो जरूर इसमें अपना नाम चेक कर लें।

इसे भी पढ़ें : पलामू में भूमि विवाद में खूब चला लाठी-डंडा और हुई फॉयरिंग, एक की मौत व पांच अन्य घायल

सूची देखने आ रहे मतदाता

अनमैप्ड मतदाता सूची जारी होते ही सभी मतदान केंद्रों पर इस सूची को देखने के लिए शनिवार सुबह से ही लोग आ रहे हैं और अपना नाम जांच रहे है। जिन मतदाताओं का नाम अन मैप्ड मतदाता सूची में मिल रहा है वे अपना विवरण साझा करते हुए बीएलओ से मतदाता सूची में अपनी मैपिंग करवा रहे हैं। बता दें कि जिन मतदाताओं का नाम पहले से ही मैप्ड रहेगा उन्हें एसआईआर में किसी भी प्रकार के अन्य दस्तावेज नहीं समर्पित करने होंगे।

राज्य में 23 मई से अगले 2 हफ्ते तक सभी मतदान केंद्रों पर अन मैप्ड मतदाता सूची प्रकाशित रहेगी। मतदाता इस सूची में सुविधानुसार अपने मतदान केंद्र जाकर अवलोकन कर सकतें हैं, यदि आपका भी नाम इस अन मैप्ड सूची में है तो अपने बीएलओ से संपर्क करते हुए विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से अपनी मैपिंग करा सकते हैं।

सूची में नाम नहीं तो…

अनमैप्ड मतदाताओं की सूची में किसी मतदाता का नाम नहीं है, तो इसका मतलब है कि उसकी मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से हो चुकी है। उसे SIR के दौरान कोई दस्तावेज या घोषणापत्र देना नहीं होगा। उसे सिर्फ गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को देना होगा।

यदि शनिवार से प्रकाशित होने वाली सूची में नाम है, तो उसे वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग बीएलओ के माध्यम से करानी होगी। साथ ही SIR के दौरान घोषणापत्र के साथ निर्धारित दस्तावेज देना होगा।

हर मतदान केंद्र पर मिलेगी लिस्ट

इधर, राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार ने सभी मतदाताओं से शनिवार से अपने मतदान केंद्र पर प्रकाशित अनमैप्ड मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्रों पर शनिवार से अगले दो सप्ताह तक यह सूची प्रदर्शित की जाएगी। इस सूची में अनमैप्ड मतदाता के साथ साथ उनके बीएलओ का नाम एवं फोन नंबर भी उपलब्ध रहेगा, ताकि कोई मतदाता उनसे संपर्क कर सकें।

73 प्रतिशत मतदाताओं की हुई है मैपिंग

SIR की पूर्व गतिविधियों के तहत अभी तक वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज लगभग 73 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से हो चुकी है। शेष 27 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग अभी नहीं हुई है। इनका ही नाम अनमैप्ड सूची सूची में रहेगा। ये मतदाता अभी भी अपने नाम की मैपिंग करा सकेंगे।

किस जिले में कितने मतदाताओं का पिछली सूची से हो चुका है मिलान

जिला कुल मतदाता मैपिंग नहीं हुई प्रतिशत (%)
साहिबगंज 8,80,447 1,88,532 78.59
पाकुड़ 8,49,998 1,27,484 85.00
दुमका 9,89,743 1,79,520 81.86
जामताड़ा 5,70,617 1,11,756 80.41
देवघर 11,34,365 2,57,995 77.26
गोड्डा 9,66,607 1,91,981 80.14
कोडरमा 4,08,558 87,946 78.47
हजारीबाग 16,31,295 4,42,816 72.85
रामगढ़ 7,55,776 2,27,670 69.88
चतरा 8,03,299 1,55,224 80.68
गिरिडीह 21,11,349 4,56,283 78.39
बोकारो 15,33,927 4,86,122 68.31
धनबाद 21,13,747 8,06,066 61.87
पूर्वी सिंहभूम 19,06,188 6,31,859 66.85
सरायकेला-खरसावां 8,93,296 29,735 74.28
पश्चिमी सिंहभूम 10,84,231 2,67,389 75.34
रांची 26,71,613 10,86,363 59.34
खूंटी 4,30,422 96,241 77.64
गुमला 8,07,509 1,70,164 78.93
सिमडेगा 4,58,250 85,513 81.34
लोहरदगा 2,93,443 43,341 85.23
लातेहार 5,62,199 1,32,808 76.38
पलामू 17,68,526 4,25,002 75.97
गढ़वा 8,62,254 1,96,992 77.15
कुल 2,64,87,659 70,84,802 73.25
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर