Saturday, October 31, 2026

पलामू में भूमि विवाद में खूब चला लाठी-डंडा और हुई फॉयरिंग, एक की मौत व पांच अन्य घायल

पलामू : जिले में चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार के दिन में जमीनी विवाद में गोली चलने से एक की मौत हो गई है जबकि पांच लोग जख्मी हो है जिन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मधु चौधरी के किस वर्षीय पुत्र सिकंदर चौधरी के रूप में की गई है, जबकि जख्मी होने वालों में मधु चौधरी, सकेन्दर चौधरी, संजय चौधरी, यशवंत चौधरी को गोली लगी है, जबकि लाठी डंडा से उदय चौधरी जख्मी है।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन का सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर व सार्वजनिक स्थलों पर पानी रखने का निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि जमीनी विवाद में गोली चलने से एक की मौत हो गई है जबकि चार लोग जख्मी हो गए हैं। लोगों को मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। इधर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने 30 वर्षीय सिकंदर सिंह को मृत घोषित किया।

घटना को लेकर घायल उदय चौधरी ने बताया कि चौधरी परिवार के सुशीला कुंवर अपना जमीन में घर बना रही थी, शनिवार सुबह गांव के ही राजेंद्र सिंह, मंटू सिह एवं उनके परिवार के लोगों ने दीवार तोड़कर घर चले गये। बाद में करीब 11:00 बजे राजेंद्र सिंह, मंटू सिंह, बादल सिंह, उमा सिंह सहित 20 से 25 लोग लाठी डंडा एवं बंदूक के साथ मौके पर पहुंचकर लाठी डंडा से मारपीट करते हुए फायरिंग करने लगे जिससे पांच लोग जख्मी हो गए थे।

मौके पर पहुंचे विधायक

इधर घटना की जानकारी मिलने पर डालटनगंज के भाजपा विधायक आलोक चौरसिया घायलों से मिले और उनका हाल-चाल लिया। मृतक के परिजनों से मिलकर घटना पर दुख जताते हुए सांत्वना दिया। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पलामू समेत पूरे राज्य में विधि व्यवस्था बिगड़ी हुई है प्रशासन की कार्रवाई का कोई डर नहीं रह गया है। इसी कारण से लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। पलामू में भी जमीन के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई और कई लोग जख्मी हैं। प्रशासन मामले में निष्पक्ष जांच करें और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर