Thursday, July 23, 2026

राजस्थान के अजमेर में 200 फीट गहरी खाई में गिरी बस, दो की मौत, 28 लोग घायल

अजमेर: राजस्थान के अजमेर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बस पुष्कर जा रही थी और उसमें कुल 31 यात्री सवार थे। सभी लोग पीसांगन इलाके में एक पारिवारिक कार्यक्रम मायरा भरने के लिए जा रहे थे। रास्ते में पुष्कर घाटी के पास बस अचानक बेकाबू हो गई और सड़क से नीचे खाई में गिर गई।

200 फीट नीचे गिरकर पेड़ों में फंसी बस

यह हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस मुख्य सड़क से उतरकर लगभग 200 फीट नीचे खाई में गिर गई और पेड़ों व झाड़ियों में जाकर फंस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने कपड़ों की मदद से रस्सी बनाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। कई लोगों की जान समय पर मदद मिलने से बच सकी।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी, दूसरी बार बनने वाली हैं मां

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

सभी घायलों को पहले पुष्कर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उन्हें अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (जेएलएन हॉस्पिटल) रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे में पूजा (28) और विमला देवी (50) की मौत हो गई, जो अजमेर की रहने वाली थीं। वहीं, पांच घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद पुष्कर घाटी मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और रास्ता साफ करवाया। सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी के अनुसार, हादसा सांझीसर के पास हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि बस के बेकाबू होने के पीछे क्या कारण थे। प्रारंभिक तौर पर चालक का नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर