Thursday, July 23, 2026

गिरिडीह में फर्जी APK से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़

गिरिडीह : जिले में पुलिस ने साइबर ठगी के एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना क्षेत्र के धोबिया मोड़ के पास खम्हाटांड़ गांव के समीप जंगल में छापेमारी करते हुए दो अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से 6 मोबाइल फोन, 4 सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

इसे भी पढ़ें : लातेहार में हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

फर्जी APK से ठगी

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि वे व्हाट्सएप के जरिए लोगों को फर्जी APK फाइल भेजते थे। ये फाइलें “RTO e-challan”, “RTO challan check now” और “IndusInd Bank e-KYC update” जैसे नामों से भेजी जाती थीं। लिंक पर क्लिक करते ही लोगों के साथ साइबर ठगी की घटना हो जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमजद अंसारी (29 वर्ष) और रजाउल अंसारी (40 वर्ष), दोनों निवासी बनरसिंही, थाना मारगोमुंडा, जिला देवघर के रूप में हुई है।

इस संबंध में साइबर डीएसपी आबिद खान ने बताया कि इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 10/2026, दिनांक 29 मार्च 2026 को दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। वहीं पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें। किसी भी संदिग्ध मैसेज से सतर्क रहें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर