Thursday, July 23, 2026

TVK ने जारी की सभी उम्मीदवारों की लिस्ट, दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे विजय थलपति

अभिनेता से नेता बने विजय थलपति की पार्टी टीवीके ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. अभिनेता विजय खुद दो सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. बता दें कि पेरम्बूर और त्रिची पूर्व की दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे. वर्तमान में इन दोनों सीट पर डीएके का कब्जा है. पेरम्बूर से आर डी. शेखर और त्रिची पूर्व से इनिगो एस.इरुदयाराज विधायक हैं.

TVK ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

दरअसल, तमिलनाडु चुनाव की 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होने हैं. इससे पहले टीवीके प्रमुख विजय ने आज विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची घोषणा की.

उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए विजय ने जनता से टीवीके को एक मौका देने का आग्रह किया है. उन्होंने यह भी कहा कि मतदाताओं को उनके और अन्य टीवीके उम्मीदवारों के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए और इस बात पर जोर दिया कि वे सभी एक समान है.

विजय ने घोषणा करते हुए क्या कहा?

थलपति विजय ने कहा कि यह सिर्फ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं है. यह जनता के रक्षकों के नामों की घोषणा करने की सभा है. हमारे उम्मीदवारों साधारण पृष्टभूमि से हैं. वे कोई बड़े नेता नहीं है. हमारे विधायकों को लूटपाट और अवैध खनन का अनुभव नहीं होना चाहिए. न ही पत्रकारों पर हमला करने का. डीएमके के एक उम्मीदवार पर भ्रष्टाचार के आरोप है. वह जेल गए और वापस आ गए आप सब सोचिए वह कौन है.

विजय ने CM स्टालिन के खिलाफ इसे उतारा

आपको बता दें कि टीवीके ने कोलातुर सीट से वीएस बाबू को उतारा है. जो सीएम एमके स्टालिन के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. वहीं चेपॉक सीट पर सेल्वम को मैदान में उतारा है. जहां उनका मुकाबदला उप सीएम उदयनिधि स्टालिन से होगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर