Thursday, October 29, 2026

धनबाद में लगातार चोरी से परेशान सर्राफा व्यवसायी ने बेची दुकान, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

धनबाद : जिले में लगातर बढ़ती चोरी की घटनाओं ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किये हैं.  महुदा थाना क्षेत्र के तेलमच्चो बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और पुलिस की कथित निष्क्रियता से परेशान होकर एक सर्राफा व्यवसायी ने अपना कारोबार समेट लिया। व्यवसायी चंदन कुमार सोनी ने अपनी दुकान बेच दी, जिससे स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता गहरा गई है।

इसे भी पढ़ें : बोकारो गर्भवती महिला की संदेहास्पद मौत को लेकर बवाल, भाजपा ने आज बंद का किया आह्वान

लगातार चोरी से परेशान व्यवसायी

जानकारी के अनुसार, तेलमच्चो बाजार स्थित जय अंबे ज्वेलर्स में 27 जनवरी की रात अपराधियों ने दुकान के पीछे सेंधमारी कर ढाई लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान की चोरी कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद मामले का खुलासा नहीं हो सका।

इसी बीच 24 मई की रात बदमाशों ने एक बार फिर उसी दुकान को निशाना बनाया। अपराधियों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों के जाग जाने से उनकी योजना विफल हो गई और वे मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दूसरी घटना की सूचना मिलने पर महुदा पुलिस मौके पर पहुंची और औपचारिक कार्रवाई कर लौट गई, लेकिन अपराधियों की गिरफ्तारी या मामले के उद्भेदन की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
लगातार दो बार दुकान को निशाना बनाए जाने और सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच व्यवसायी चंदन कुमार सोनी ने अंततः अपना कारोबार बंद करने का फैसला लिया। उन्होंने अपनी दुकान दूसरे व्यक्ति को बेच दी और तेलमच्चो बाजार से व्यवसाय समेट लिया।

बंद घर से लाखों के जेवरात चोरी

इधर जिले के जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ दस नंबर मोड़ स्थित गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के समीप रहने वाले व्यवसायी सत्येंद्र सिंह के बंद घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधी घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, व्यवसायी सत्येंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ इलाज के सिलसिले में बेंगलुरु गए हुए हैं। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद पड़े मकान को निशाना बनाया।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मुख्य दरवाजे की कुंडी किसी कटर से काटकर घर में प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखी अलमारी और दो लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। बेंगलुरु रवाना होने से पहले सत्येंद्र सिंह ने अपने पड़ोसी अरविंद कुमार को घर की चाबी सौंप दी थी। घटना की जानकारी मिलने पर अरविंद कुमार ने तत्काल जोगता थाना को मामले की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल चोरी गए जेवरातों की सटीक मात्रा और मूल्य का आकलन नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि सत्येंद्र सिंह के बेंगलुरु से लौटने के बाद ही चोरी हुए सामानों का पूरा विवरण मिल पाएगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर