पटना: बिहार में अब चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार 29 अक्टूबर को राज्य के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही राजधानी पटना में भी बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
Highlights:
इसे भी पढ़े: बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए छुट्टी के नए नियम लागू, अब ई-शिक्षाकोष पोर्टल से करना होगा आवेदन
छह जिलों में जारी है ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और बक्सर शामिल है। इन जिलों में सामान्य से ज्यादा स्तर पर बारिश होने की संभवना है।
बीस जिलों में जारी है येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, पटना, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा और गया शामिल हैं।
पटना में भी दिखेगा इसका असर
राजधानी पटना में भी इस चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। यहां बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। इसके अलावा कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 और 30 अक्टूबर को तूफान का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। बात दें, कि राज्य में 31 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है।
बिहार में जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान अर्नब ने 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तट को पार किया था। और उस समय हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे थी। लेकिन अब हवा की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच चुकी है। तट पार करने के बाद तूफान कुछ कमजोर हुआ है। इसके अगले 48 घंटों में उत्तर, उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इसके प्रभाव से बिहार में बारिश का दौर जारी रह सकता है।
बारिश के कारण किसानों की बढ़ी मुश्किलें
लगातार बारिश के कारण आम जनजीवन भी काफी प्रभावित होता है। निचले इलाकों में पानी जमा होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसके अलावा सड़कों पर भी पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसीलिए विभाग ने लोगों को जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकालने की सलाह दी है।
लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। धान की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। विभाग ने किसानों को मौसम पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

