Thursday, July 23, 2026

झारखंड में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जिलों को मिलेगी 1477 वाहनों की सौगात

रांची : झारखंड में कानून-व्यवस्था को बेहतर करने और पुलिस पेट्रोलिंग को ठीक करने को लेकर झारखंड पुलिस को राज्य सरकार की ओर से 1477 नए वाहनों की सौगात मिली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार 13 मार्च को इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना करेंगे. लंबे समय के बाद राज्य के अलग अलग जिलों की पुलिस को नए वाहनों की सौगात मिलने जा रही है. पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इन 1477 वाहनों में 628 चार पहिया (बोलेरो) और 849 बाइक शामिल हैं.

जिलावार वाहनों की संख्या

जिले की आबादी और अपराध की चुनौतियों को देखते हुए राजधानी रांची और औद्योगिक नगरी जमशेदपुर को सबसे अधिक वाहन आवंटित किए गए हैं. रांची को 80 बोलेरो और 73 बाइक मिलेंगे तो वहीं जमशेदपुर को 51 बोलेरो और 89 बाइक, बोकारो को 39 बोलेरो और 53 बाइक, धनबाद को 40 बोलेरो और 45 बाइक तथा चाईबासा को 40 बोलेरो और 47 बाइक मिलने वाला है.

इसी तरह गिरिडीह को 32 बोलेरो व 39 बाइक, देवघर को 28 बोलेरो व 39 बाइक और दुमका को 20 बोलेरो व 28 बाइक दी गई हैं. पलामू को 31 बोलेरो व 36 बाइक, जबकि हजारीबाग को 29 बोलेरो व 42 बाइक आवंटित की गई हैं. पाकुड़ को 11 बोलेरो, खूंटी को 14 और सिमडेगा को 15 बोलेरो के साथ पर्याप्त संख्या में बाइक दी गई हैं. इसके अलावा हेडक्वार्टर रिस्पॉन्स टीम को भी 14 बोलेरो और 42 बाइक से लैस किया गया है.

पुलिस पेट्रोलिंग को अधिक प्रभावी बनाना

सरकार का मुख्य उद्देश्य शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग को अधिक प्रभावी बनाना है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि नए वाहनों के आने से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और दूरदराज के इलाकों में पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम बेहतर काम कर पाएगी. इससे न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि आपातकालीन सहायता और यातायात प्रबंधन में भी सुधार होगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर