Sunday, November 1, 2026

पश्चिम बंगाल: विधानसभा स्पीकर के इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ कोलकाता हाईकोर्ट पहुंची टीएमसी, 11 जून को सुनवाई

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में विधानसभा अध्यक्ष के उस फ़ैसले को चुनौती दी है, जिसमें उन्होंने टीएमसी से निष्कासित ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता मान लिया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, टीएमसी के वकील ने कोर्ट से तुरंत सुनवाई की मांग की और बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का 18वां सत्र 18 जून से शुरू होने वाला है.

इसे भी पढ़ें : 675 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं परिमल नाथवाणी, बैजनाथ राम के पास 4.56 करोड़ और प्रणव झा की संपत्ति 1.91 करोड़ की

जस्टिस कृष्णा राव ने याचिका को 11 जून को सुनवाई के लिए सूची में सबसे ऊपर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि इस बीच सभी पक्षों को नोटिस भेजा जाए. याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष मुख्य पक्षकार हैं.

पीटीआई के अनुसार, 80 विधायकों में से 58 ने विपक्ष के नेता पद के लिए ऋतब्रत बनर्जी का समर्थन किया है. गौरतलब है कि हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 207 सीटें जीतीं, जबकि टीएमसी को 80 सीटें मिलीं. इसके बाद से ही टीएमसी में टूट होने के दावे किए जा रहे हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर