Wednesday, July 29, 2026

675 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं परिमल नाथवाणी, बैजनाथ राम के पास 4.56 करोड़ और प्रणव झा की संपत्ति 1.91 करोड़ की

रांची : झारखंड से राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरे प्रसिद्ध उद्योगपति परिमल नाथवाणी 675 करोड़ की चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास लगभग 80 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. वहीं जेएमएम उम्मीदवार बैजनाथ राम के पास 4.56 करोड़ की संपत्ति है तो कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा महज करोड़पति ही हैं, उनके पास केवल 1.91 करोड़ की संपत्ति है. यह जानकारी सोमवार को इन तीनों उम्मीदवारों की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए भरे गए नामांकन में चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र में दी गई है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, बीजेपी की मदद से परिमल नाथवाणी की चुनौती

परिमल नाथवाणी का शपथ पत्र 

चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र के अनुसार 70 साल के परिमल नाथवाणी गुजरात के रहने वाले हैं और उनके पास कुल 675.89 करोड़ की संपत्ति है तो वहीं उनकी पत्नी वर्षा परिमल नाथवाणी के पास 90 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति है. परिमल नाथवाणी के खिलाफ न तो पूर्व में और न ही वर्तमान में कोई भी आपराधिक मामला दर्ज है और न ही किसी मामले में उन्हें सजा मिली है.

शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार परिमल नाथवानी की वार्षिक आय 35.70 करोड़ रुपये है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज को प्रोफेशनल सेवाएं प्रदान करने के बदले में उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 24.99 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होती है। वहीं उनकी पत्नी की वार्षिक आय भी 4.09 करोड़ रुपये हे। शपथ पत्र में दर्ज जानकारी के अनुसार उन्होंने अकेले 338.56 करोड़ रुपये शेयर और बॉन्ड में निवेश कर रखे हैं, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर भी करीब 11.88 करोड़ रुपये के शेयर दर्ज हैं.

इसी तरह नाथवानी के परिवार के पास 261 करोड़ रुपये की रिहायशी संपत्ति और 47.5 करोड़ रुपये की गैर-कृषि भूमि है. उनकी पत्नी के पास 13.67 करोड़ रुपये की ज्वेलरी है. अकूत संपत्ति होने के साथ साथ उनकी देनदारी भी कम नहीं है. परिमल नाथवानी पर करीब 251.58 करोड़ रुपये का कर्ज है, जबकि उनकी पत्नी पर भी 4.77 करोड़ रुपये की देनदारी दर्ज है. परिवार के नाम पर करीब 98.29 लाख रुपये का एक सोलर प्लांट भी है.

बैजनाथ राम की संपत्ति 

शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार जेएमएम उम्मीदवार व झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके बैजनाथ राम की कुल संपत्ति 4.56 करोड़ रुपये है। उनकी वार्षिक आय 15.52 लाख रुपये बताई गई है। 61 वर्षीय बैजनाथ राम के पास 14 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि के साथ कई आवासीय प्लॉट भी हैं. उनकी पत्नी व्यवसाय से जुड़ी हैं. संपत्ति के रूप में उनके पास करीब 250 ग्राम सोना और 7 किलो चांदी है. वहीं उनके पास पांच गाड़ियां हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1.12 करोड़ रुपये आंकी गई है.

प्रणव झा के पास संपत्ति

कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के पास शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार कुल 1.91 करोड़ रुपये की संपत्ति है और उनकी सालाना आय 11.93 लाख रुपये है। 53 वर्षीय लॉ ग्रेजुएट प्रणव झा अविवाहित हैं और उन पर कोई कर्ज नहीं है. उनके पास चंडीगढ़ में फ्लैट और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में प्लॉट हैं. उनके पास 180 ग्राम सोना और 50 ग्राम गोल्ड गिन्नी है. व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं में उनके पास एक लग्जरी कलाई घड़ी भी है, जिसकी कीमत करीब 2.95 लाख रुपये बताई गई है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर