चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर प्रखंड के कोकचो ओपी थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. जिनमें से दो सगे भाई हैं. तीनों युवक तांतनगर प्रखंड के रायकोला गाँव के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि पुराने पंचायत भवन के पास पहुंचते ही घुमावदार सड़क में तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया. और बाइक सीधे पुराने पंचायत भवन से टकरा गई.
Highlights:
तेज रफ्तार में भवन से हुई बाइक की जोरदार टक्कर से तीनों युवक दूर जा गिरे और बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों गंभीर रूप से घायल युवकों को अस्पताल भेजने की तैयारी करने लगे. लेकिन जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंचती तीनों युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
जमशेदपुर में मासूम की मौत
जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित स्टार टॉकीज कॉलोनी के पास शनिवार को कार ने तीन साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया। यह दर्दनाक हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कार की चपेट में आने के बाद बच्चे के ऊपर से कार का आगे और पीछे दोनों पहिया गुजर गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग और कार चालक तुरंत बच्चे को उठाकर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल ले गए। बाद में इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई. बच्चे की पहचान तीन वर्षीय आयुष के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बर्मामाइंस थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।


