रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार की देर रात गार्ड की हत्या कर दी गई. इस मामले में एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना के 12 घंटे भीतर मुख्य आरोपी समेत सभी तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. सभी अपराधियों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है, एसएसपी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेंगे।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : पश्चिमी सिंहभूम ट्रेज़री से पुलिस विभाग के खाते से 45 लाख की अवैध निकासी का मामला, एक गिरफ्तार
एसएसपी ने गठित की थी एसआईटी
उल्लेखनीय है, कि मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन खुद घटना स्थल पर पहुंचे थे, और पूरे मामले की जांच किए थे और पुलिस टीम को कई दिशा निर्देश दिए थे. जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मंदिर की दान पेटी से नकदी भी निकाल ली थी. इससे घटना को लूट और हत्या दोनों एंगल से जोड़कर देखा जा रहा था.


