Thursday, July 23, 2026

रांची में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

रांची : रातू रोड के गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. अज्ञात अपराधियों के द्वारा मेल के माध्यम मैसेज भेजकर पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसके बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस और बीडीएस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस की टीम पासपोर्ट ऑफिस के हर कोने की तलाशी ले रही है.

हालांकि कही से भी किसी प्रकार की संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है. बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह रांची सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने धमकी दी गई थी. अज्ञात शख्स द्वारा भेजे गए ईमेल में आरडीएक्स से विस्फोट करने की बात कही गई थी. धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया तथा पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर