Thursday, July 23, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर इस पार्टी ने दिया अल्टीमेटम, कहा- 15 अक्टूबर तक फाइनल करें हिस्सेदारी

रांची: बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा अब तक तय नहीं होने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने नाराजगी जताई है. पार्टी ने महागठबंधन के नेताओं को जेएमएम केंद्रीय कमेटी की 15 अक्टूबर को रांची में होने वाली बैठक से पहले सीटों का बंटवारा तय करने का अल्टीमेटम दिया है.

जेएमएम केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार 11 अक्टूबर को पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ऐसे में चुनाव लड़ने की इच्छा रख रहे लोगों के द्वारा जल्द प्रत्याशी की घोषणा करने का दवाब बनाया जा रहा है. पिछले दिनों महागठबंधन की बैठक में पार्टी ने जिन सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी. उस पर जल्द से जल्द निर्णय होना चाहिए.

झामुमो ने कर रखी है अपनी तैयारी

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हम महागबंधन के साथ हैं और चुनाव भी महागठबंधन के साथ ही लड़ेंगे, मगर हम लोगों ने अपनी भी तैयारी कर रखी है. वहां जो घटक दल हैं चाहे वह कांग्रेस हो, राजद हो या माले हो हमने झारखंड चुनाव में उनको सम्मानजनक भागीदारी दी. 2019 के चुनाव में भी राजद को हमने सम्मानजनक सीट दी थी, जिसमें मात्र एक सीट वह जीते थे. गठबंधन धर्म निभाते हुए हमने उस एक प्रतिनिधि को 5 वर्षों तक मंत्री बनाया.

झामुमो नेता ने कहा कि इस वर्ष भी हम अपने राज्य के पांच प्रतिशत सीट यानी 6 सीट राजद को देने का काम किया और उसमें भी जो चार सीट जीतकर आए. एक प्रतिनिधि आज भी हमारे यहां पर मंत्री के तौर पर कार्यरत हैं और आगे 5 वर्षों तक बने रहेंगे, क्योंकि हम लोग गठबंधन धर्म निभाना जानते हैं.

15 अक्टूबर से पहले करें फैसला

जेएमएम केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हम लोगों ने बिहार के गठबंधन दल के नेताओं को आग्रह किया कि हमें हमारी हिस्सेदारी जल्द से जल्द दे दें. क्योंकि नामांकन शुरू हो गया है. हमारे यहां के जो प्रत्याशी हैं उनका आवेदन यहां पर आ चुका है. हमारा 15 अक्टूबर को केंद्रीय समिति की बैठक है इसलिए जिसको जो सीट देना है उससे पहले आधिकारिक रूप से दे देना चाहिए, अन्यथा हम एक स्वतंत्र राजनीतिक दल होने के नाते हाथ बांधकर खड़े नहीं हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर