Thursday, July 23, 2026

रांची के कई इलाकों में आज रहेगी बिजली गुल, जानें क्या है वजह?

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को बिजली विभाग द्वारा विभिन्न तकनीकी कार्यों के चलते कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने पहले ही इसकी सूचना जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है। रातू रोड स्थित माउंट मोटर गली और इसके आसपास के क्षेत्रों में एलटी लाइन रूपांतरण का कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग के अनुसार यह कार्य भविष्य में बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

कुसई लाइन में शिफ्टिंग कार्य

33 केवी कुसई लाइन के बंद रहने के कारण लोआडीह के दुर्गा चौक के पास लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। यह काम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में लगभग चार घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। कोकर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अंतर्गत नामकुम, चुटिया न्यू मकचंद टोली, कोकर ढेला टोली समेत कई इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यहां सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में ईडी के समन मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर 11 मई को होगी सुनवाई

बिजली विभाग ने कहा है कि ये सभी कार्य रखरखाव, लाइन रूपांतरण और आरडीएसएस योजना के तहत किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिल सके। लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय में सहयोग करें और आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर