न्यूज डेस्क: रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के सर्जरी विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट प्रथम वर्ष के छात्र डॉ. सानु सनल बरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना के बाद चिकित्सा जगत और रिम्स परिसर में शोक का माहौल है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
Highlights:
मकान में मिला शव
जानकारी के अनुसार, रांची के कटहल मोड़ स्थित एक मकान से 32 वर्षीय डॉ सानु सनल बरवार का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकता है.
इसे भी पढ़े: राजस्थान में रेतीले तूफान की चपेट में कई जिले, लोगों में दिखा डर और अफरातफरी
रिम्स परिसर में शौक का माहौल
मृतक डॉ सानु सनल बरवार रिम्स के सर्जरी विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट प्रथम वर्ष के छात्र थे. वो चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे थे. मृतक का परिवार झारखंड के चिकित्सा क्षेत्र में काफी सम्मानित है और वह झारखंड स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. हिमांशु शेखर के पुत्र थे. उनकी अचानक हुई मौत से सहपाठियों, शिक्षकों और चिकित्सकों को स्तब्ध कर दिया है. वहीं स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा समुदाय के कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है. फिलहाल रिम्स प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
गौरतलब है कि 16 मई को रिम्स के एमबीबीएस के एक छात्र ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी. उसका शव हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था. वहीं लगातार हो रही घटनाओं ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और संस्थान के माहौल पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं और यह रिम्स की दूसरी दुखद घटना है.
अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं परिवार और अन्य करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके. फिलहाल पुलिस संदिग्ध मौत के मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है.


