Saturday, October 31, 2026

‘दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2026’ का एडीजी मनोज कौशिक ने किया शुभारंभ

​राँची: खेल और अनुशासन का अनूठा संगम दिखाते हुए दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता – 2026 का भव्य शुभारंभ हो गया है। राजधानी राँची के काँके रोड स्थित नवीन पुलिस केंद्र के मैदान में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन 21 जुलाई को सुबह 9:00 बजे धूमधाम से किया गया। ​समारोह के मुख्य अतिथि एडीजी मनोज कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर और गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया।

इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में रिम्स शासी परिषद की बैठक, रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया होगी शुरू

​खेल भावना पर जोर

मुख्य अतिथि ने पुलिस जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बनाए रखने के लिए जरूरी है, बल्कि यह मानसिक तनाव को दूर कर टीम वर्क और अनुशासन की भावना भी मजबूत करता है। 23 जुलाई तक होने वाले इस आयोजन में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी और कबड्डी जैसी कई रोमांचक खेल स्पर्धाओं में पुलिसकर्मी अपना दमखम दिखाएंगे।

​23 जुलाई को होगा समापन समारोह

​आयोजन को लेकर पुलिस जवानों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह 23 जुलाई 2026 को संध्या 05:00 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ADG मनोज कौशिक द्वारा ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर