Thursday, July 23, 2026

रांची में चोरी का खुलासा, लालपुर पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

रांची: रांची जिले के लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रांची के ही निवासी हैं और उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार चोरों की पहचान विक्की और किशन कुजूर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों लंबे समय से चोरी की घटनाओं में शामिल थे। विक्की के खिलाफ पहले से आठ मामले दर्ज हैं, जबकि किशन कुजूर पर एक मामला दर्ज है।

चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच चांदी के सिक्के, पायल, बिछिया और 17 हजार 296 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। लालपुर थाना में 1 अप्रैल को दर्ज मामले में शिकायत मिली थी कि एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरी की गई है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों का अन्य चोरी की घटनाओं में भी कोई संबंध है या नहीं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर