तमिलनाडु में विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत

न्यूज डेस्क: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के छह दिन बाद अभिनेता और नेता Vijay की पार्टी TVK के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। दो सीटें जीतने वाली विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) ने आखिरकार TVK को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है। तीन दिनों से चल रही राजनीतिक अटकलों के बाद VCK अध्यक्ष थोल। तिरुमावलवनने TVK नेता आधव अर्जुना को औपचारिक समर्थन पत्र सौंपा। दोनों नेताओं की तस्वीर सामने आने के बाद यह साफ हो गया कि विजय के नेतृत्व में नई सरकार बनने जा रही है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

बहुमत के आंकड़े से एक सीट ज्यादा

234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है। TVK ने चुनाव में 108 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा कांग्रेस के 5 विधायक, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायक पहले ही TVK को समर्थन दे चुके थे। अब VCK के दो विधायकों का समर्थन मिलने के बाद TVK के पास कुल 119 विधायकों का समर्थन हो गया है, जो बहुमत के आंकड़े से एक ज्यादा है। इस चुनाव में विजय की पार्टी ने पहली बार बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन किया। खुद विजय ने दो सीटों से चुनाव जीतकर पार्टी की ताकत को और मजबूत किया। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज थीं। TVK को समर्थन देने को लेकर VCK की ओर से लगातार टालमटोल की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि शुक्रवार सुबह थिरुमावलवन ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनकी पार्टी विजय का समर्थन करेगी।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव के छह महीने पहले यूपी में रविवार को होगा योगी कैबिनेट का विस्तार

समर्थन में देरी से टली शपथ

हालांकि VCK ने देर रात तक औपचारिक समर्थन पत्र नहीं सौंपा था। इसके चलते 9 मई को विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ दूसरी बार टालनी पड़ी। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। अब समर्थन पत्र मिलने के बाद जल्द ही सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख जल्द घोषित की जा सकती है। इसी बीच कांग्रेस ने संभावित हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका को देखते हुए अपने पांच विधायकों को हैदराबाद भेज दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मेलूर विधायक पी. विश्वनाथन विधायकों के इस समूह का नेतृत्व कर रहे हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि TVK सरकार बनने के बाद पी. विश्वनाथन को मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर