Monday, June 29, 2026

सेजल झा गुमशुदगी मामले में हाईकोर्ट ने मांगी केस डायरी, 15 मई को अगली सुनवाई

रांची: बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय सेजल झा के गायब होने के मामले में मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में हुई। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए राज्य सरकार और CID को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

15 मई को होगी अगली सुनवाई

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि 20 अप्रैल को इस मामले की जांच अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को सौंप दी गई है। इसके बाद अदालत ने राज्य सरकार और CID दोनों से जांच से संबंधित पूरी केस डायरी पेश करने को कहा। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 15 मई को निर्धारित की है। अदालत अब जांच की प्रगति और केस डायरी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। इस मामले में लापता लड़की की मां उषा झा ने हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस याचिका दायर की है। याचिका में बेटी को जल्द खोजने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें: NTA ने रद्द की NEET UG 2026 परीक्षा, पेपर लीक से जुड़ा है मामला

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर