Wednesday, September 16, 2026

धुर्वा डैम से घटना के चार दिन बाद बरामद हुआ जमशेदपुर के जज के सरकारी ड्राइवर का शव

रांची : शुक्रवार देर शाम धुर्वा डैम में हुए एक हादसे में कार समेत कई लोगों के डूबने की घटना हुई थी, जिसमें से दो पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों का शव शनिवार को बरामद हुआ था लेकिन चौथे व्यक्ति सत्येंद्र सिंह, जो पुलिस विभाग में सरकारी चालक बताया जा रहा था, उसके बारे में कोई जानकारी अब तक नहीं मिल सकी थी और न ही उसका शव बरामद हुआ था, लेकिन सोमवार सुबह सत्येंद्र सिंह का शव धुर्वा डैम से बरामद हुआ.

सत्येंद्र सिंह के शव की तलाश में पिछले तीन दिनों से एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार प्रयास कर रही थी. सत्येंद्र सिंह जमशेदपुर के जगसुलाई इलाके के रहने वाले थे. इससे पहले घटना के अगले दिन शनिवार की सुबह तीन पुलिसकर्मियों उपेंद्र कुमार सिंह, रोबिन कुजूर, और चालक अनिल सिंह का शव बरामद किया गया था.

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) अपने सुरक्षाकर्मियों संग झारखंड हाईकोर्ट के रजत जयंती समारोह में भाग लेने के लिए रांची आए हुए थे, इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों और ड्राइवर समेत उनकी कार अनियंत्रित होकर धुर्वा डैम में जा गिरी. शनिवार सुबह, स्थानीय लोगों ने डैम के किनारे एक वाहन के पानी में डूबे होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची. इस दौरान कार के भीतर से तीन पुलिसकर्मियों के शव बरामद किए गए. जबकि सत्येंद्र सिंह का कोई सुराग नहीं मिल पाया था. हालांकि उनका मोबाइल फोन मौके से बरामद हुआ था. इस मामले में सत्येंद्र सिंह के भाई ने धुर्वा थाना में एक सन्हा भी दर्ज कराया था और उसके बाद से सत्येंद्र सिंह की खोज के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे. इसी दौरान सोमवार की सुबह सत्येंद्र सिंह का शव भी डैम से बरामद कर लिया गया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर