Tuesday, November 3, 2026

मुंबई में Cafe Mondegar में किचन की लापरवाही पर FDA का बड़ा एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड

मुंबई: कोलाबा में स्थित Cafe Mondegar पर फूड सेफ्टी को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है. महाराष्ट्र Food and Drug Administration की टीम ने जांच के बाद इस कैफे का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया. जांच शनिवार को की गई थी, जिसमें कई गंभीर खामियां सामने आईं. जांच में पता चला कि गर्म खाना 60 डिग्री से ऊपर और ठंडा खाना 5 डिग्री से नीचे रखने का नियम फॉलो नहीं हो रहा था. किचन में साफ-सफाई का स्तर भी ठीक नहीं था. पके हुए खाने को संभालने और ठंडा करने का तरीका गलत था, जिससे एक खाने से दूसरे में बैक्टीरिया फैलने का खतरा बढ़ गया.

इसे भी पढ़े: RIMS में स्टाइपेंड न मिलने पर डेंटल कॉलेज के छात्रों ने की हड़ताल, काम ठप करने से मरीज परेशान

तीन और फूड आउटलेट्स कार्रवाई 

FDA की टीम ने इस कार्रवाई को सिर्फ एक जगह तक सीमित नहीं रखा. कमिश्नर Tukaram Munde के नेतृत्व में तीन और फूड आउटलेट्स पर भी कार्रवाई हुई. इनमें त्रिभुवन डेयरी फार्म, महाराष्ट्र बिरयानी सेंटर और महावीर काजू एंड फूड्स शामिल हैं. सभी जगहों पर फूड सेफ्टी नियमों का उल्लंघन मिला.

त्योहारों से पहले सख्ती

त्योहारों को देखते हुए FDA ने शहर में कई जगहों पर जांच की. कुल 38 फूड आउटलेट्स चेक किए गए और 47 सैंपल लिए गए. साथ ही दूध और उससे बने प्रोडक्ट्स की बड़ी मात्रा भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. त्योहारों के समय बाहर खाने का चलन बढ़ जाता है. ऐसे में अगर किचन में ही लापरवाही हो तो असर सीधे लोगों की सेहत पर पड़ता है और यही वजह है कि प्रशासन अब पहले से ज्यादा सख्त नजर आ रहा है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर