Monday, November 2, 2026

BIGG BOSS 20 में करण वाही की एंट्री पर चर्चा तेज, अविनाश मिश्रा के सामने बताया पूरा प्लान

मनोरंजन डेस्क: कॉलर्स टीवी के चर्चित रेयलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में एक बार फिर वाइल्डकार्ड एंट्री को लेकर चर्चा तेज होगी है। इस बार चर्चा कारण वाही की एंट्री को लेकर हो रही है। अबही कारण वाही ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में खतरों का सामना कर रहे हैं। लेकिन उनके एक छोटे से डायलॉग ने उनकी बिग बॉस में एंट्री की खबर को काफी बज़ कर दिया है। करण अपने एक व्लॉग में अविनाश मिश्रा के साथ बात कर रहे थे। जिसमे उन्होंने इशारा किया कि जब तक उनके फैंस ये ब्लॉग देखेंगे तब तक शायद वे बिग बॉस के घर में होंगे।

इसे भी पढ़ें : बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

करण के इस डायलॉग ने बिग बॉस 20 में उनकी एंट्री को लेकर चल रही चर्चाओं को एक बार फिर हवा दे दी है। लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि करण मजाक में अविनाश की टांग खींच रहे हो या फिर वाकई में कारण बिग बॉस के घर में देखाई दे। इसी के संबंध में अविनाश करण से कहते है कि “इस बार बि बॉस में ऐसे भी कई सदस्य है जिन्हें वे पहले से जानते हैं।” अविनाश इशारों इशारों में उदिति सिंह के बारे में बात कर रहे होते है। बता दें, कि उदिति सिंह करण वाही की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी है। जिसे बाद में अविनाश बात को संभालते हुए कहते है कि वे कनिका मान की बात कर रहे हैं।

करण वाही की बिग बॉस के घर में एंट्री को लेकर पहले भी चर्चा हो चुकी है। उदिति सिंह से जब पूछा गया कि अगर कारण शो में एक वाइल्ड कार्ड के तौर पर आते हैं, तो उनका रिएक्शन क्या और कैसा होगा, जवाब में उदिति बोलती हैं कि, “मुझे नहीं लगता कि वह इस शो में एक वाइल्डकार्ड के तौर पर आएंगे। क्योंकि अगर उन्हें आना होता तो वह शुरुआत से ही आते।”

करण वाही के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर उदिति कहती हैं कि, “अगर में इतने सारे लिगों को झेल सकती हूं, तो उसे भी झेल सकती हूं।” उदिति का साफ कहना है कि उनका और करण का रिश्ता अब पास्ट है। दोनों करीब दो साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। और साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। उदिति के अनुसार, वो अब अपने जीवन में आगे बढ़ चुकी हैं और अब उन्हें कोई और पसंद है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर