Monday, July 20, 2026

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सिरीज खेलने टीम इंडिया नए कोच के साथ हुई रवाना

ख़ेल डेस्क : 23 जुलाई से शुरू हो रहे जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी 20 मैचों की सिरीज खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को रवाना हो गई. भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर इंग्लैंड में होने के कारण हालांकि टीम के साथ नहीं गए हैं ऐसे में टीम नए कोच वीवीएस लक्ष्मण के साथ गई है. बताया जा रहा है कि रविवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर जिम्बाब्वे के लिए रवाना होंगे. उनके साथ ईशान किशन, प्रिंस यादव और शिवम दुबे भी रवाना होंगे.

इसे भी पढ़ें :  मानसून सत्र के पहले दिन ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई से संबंधित कानून लाएंगे गृह मंत्री अमित शाह

हरारे में खेले जाएंगे मुकाबले

जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया 23 जुलाई के बाद 25 और 26 जुलाई को टी-20 मुकाबला खेलेगी. यह तीनों ही मैच हरारे में खेले जाएंगे. इस दौरे में एक बार फिर से निगाहें युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जो आयरलैंड के खिलाफ हुए दो मैचों में मौका नहीं मिलने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ हुए 5 मुकाबलों में से तीन मैच खेले लेकिन अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए। किसी भी मैच में उनके बल्ले से 20 रन भी नहीं निकले।

नए कोच के साथ रवाना टीम

बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे रवाना हुए खिलाड़ियों की फोटो एक्स पर पोस्ट की है जिसमें वैभव भी दिख रहे हैं। उनके अलावा उप-कप्तान तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, रवि बिश्नोई भी दिख रहे हैं। जिम्बाब्वे दौरे पर टीम के कोच की जिम्मेदारी वीवीएस. लक्ष्मण को सौंपी गई है। वह भी आज टीम के साथ जिम्बाब्वे निकले। कप्तान अय्यर तीसरा मैच खेलने के बाद निकलेंगे। सिर्फ अय्यर ही नहीं वनडे टीम में कुछ और खिलाड़ी हैं जो जिम्बाब्वे सीरीज के लिए चुने गए हैं। वह भी बाद में जिम्बाब्वे निकलेंगे। इनमें ईशान किशन, प्रिंस यादव, शिवम दुबे के नाम शामिल हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर