पल्लेकेले: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम लीग राउंड से ही बाहर हो गई है। मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में टॉस भी नहीं हो सका, जिसके बाद जिम्बाब्वे को एक अंक मिला और टीम सुपर-8 में पहुंच गई।
Highlights:
ग्रुप-बी की तस्वीर साफ
ग्रुप-बी में श्रीलंका क्रिकेट टीम पहले ही सुपर-8 में जगह बना चुकी थी। जिम्बाब्वे को मैच रद्द होने से मिला एक अंक उसे अगले दौर में ले गया। जिम्बाब्वे के पास अब 5 अंक (सुपर-8 में) है और आयरलैंड के पास 3 अंक है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास 2 ही अंक है। इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी मैच जीतकर भी जिम्बाब्वे से आगे नहीं निकल सकती।
लगातार हार से बिगड़ी स्थिति
ऑस्ट्रेलिया की राह पहले ही मुश्किल हो चुकी थी। टीम को एक दिन पहले श्रीलंका से 8 विकेट से हार मिली थी। 13 फरवरी को जिम्बाब्वे ने 23 रन से हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया को 20 फरवरी को ओमान से खेलना है, लेकिन यह मैच जीतने पर भी टीम सुपर-8 में नहीं पहुंच पाएगी।
इतिहास में दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर
टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह दूसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया लीग राउंड से बाहर हुई है। इससे पहले 2009 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी में टीम ग्रुप स्टेज पार नहीं कर सकी थी। मौजूदा वर्ल्ड कप में यह पहला मैच है जो बारिश के कारण रद्द हुआ। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कुल 8 मैच रद्द हो चुके हैं। 2016 में 2 मैच रद्द हुए थे, जबकि 2007, 2010, 2012, 2022 और 2024 में एक-एक मैच रद्द हुआ था। ग्रुप-बी से अब श्रीलंका और जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच चुकी हैं। ओमान पहले ही बाहर हो चुकी थी। बारिश ने ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया और 2021 की चैंपियन टीम का सफर लीग राउंड में ही खत्म हो



