बिहार: बिहार के सुपौल जिले के रहटा गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सुपौल में एक 18 साल की किशोरी की फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सांसद पप्पू यादव खुद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। शुरुआती जांच में मामले के पीछे दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे गांव में तनाव और गुस्से का माहौल है।
Highlights:
क्या है मामला
यह पूरा मामला सुपौल के रहटा गांव का है। यहां 18 वर्षीय किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।परिजनों ने बताया कि युवती रविवार रात अपनी चचेरी मौसी के मटकोर में गई थी. वहां से लौटने के बाद घर के पड़ोस में बने पंडाल में हल्दी-मेहंदी की रस्म में भी वो शामिल हुई थी. कुछ देर बाद वो हैंडपंप पर हाथ धोने गई और तब से लापता थी. जब परिजन को किशोरी कही नहीं दिखी तो उसे सभी ढूँढने लग गए। काफी खोजबीन के बाद युवती की नानी, छोटा भाई और अन्य लोग पास के बागान में गए. वहां उन्होंने देखा कि दुपट्टा से शीशम के पेड़ से वह लटकी हुई थी. जिसके बाद परिजनों ने उसे नीचे उतारा और अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पप्पू यादव पीड़ित परिवार से की मुलाकात
घटना की जानकारी मिलते ही पप्पू यादव तुरंत रहटा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार का दुख बांटा और उन्हें हिम्मत दी। पप्पू यादव ने इस घटना को काफी गंभीरता से लिया है और प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधों में शामिल दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए और परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए।


