रांची : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार वित्त विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी संतोौष मस्ताना को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की बेंच ने उन्हें बिना शर्त जमानत प्रदान की है. बता दें कि संतोष मस्ताना को अक्तूबर 2025 में CID ने गिरफ्तार किया था. इस दौरान सीआईडी ने उनके पास से मोबाइल और अन्य दस्तावेज जब्त किए थे.
इसी मामले में छात्र नेता कुणाल प्रताप सिंह के खिलाफ 22 दिसंबर को वारंट जारी किया गया था. इसके बाद 28 जनवरी को हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम चौधरी की अदालत ने कुणाल सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी और उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया. कुणाल को अब तक सीआईडी पांच बार समन कर चुकी है.


