Thursday, July 23, 2026

रांची रेलवे स्टेशन के आसपास के 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, 9 पर जुर्माना, अन्य को नोटिस

रांची : आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को रांची रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित कुल 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य पर्व के दौरान लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराना था।

निरीक्षण के दौरान कुलदीप होटल, होटल एम्बेसडर, होटल कृष्ण, लवली डेयरी, अन्नपूर्णा भोजनालय, आर.के. भोजनालय, होटल मानसरोवर, होटल मां डेयरी, तंदूर फूड वैन, एम्बसी फूड प्लाजा, सन्नी रेस्टोरेंट, शिवम खाजा भंडार, कुशवाहा खाजा भंडार, पंजाबी बार एंड रेस्टोरेंट तथा खालसा रेसिडेंसी का निरीक्षण किया गया।

जांच के क्रम में जिन निबंधित दुकानों में कमियां पाई गईं, उन्हें सुधार हेतु Food Safety and Standards (Licensing and Registration of Food Businesses) Regulation, 2011 एवं Food Safety and Standards Act, 2006 की धारा-32 के तहत सुधारात्मक नोटिस जारी किया गया। साथ ही Food Safety and Standards Act, 2006 की धारा-69 के अंतर्गत कुल 09 खाद्य प्रतिष्ठानों पर जुर्माना की कार्रवाई की गई।

निरीक्षण दल द्वारा संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा लाइसेंस संबंधी प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही भविष्य में सुधार नहीं होने की स्थिति में संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्व-त्योहार के अवसर पर आम नागरिकों एवं यात्रियों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर