देश: दिवांगत एक्टर धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 1971 में हुए पाकिस्तान और भारत के युद्ध पर बेस्ड है, जिसमें लोंगेवाला की हुई लड़ाई और भारतीय सेना आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के साहस को दिखाया गया गया है। इस फिल्म के टीजर और ‘घर कब आओगे’ थीम सॉन्ग के बाद फैंस अब इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बॉर्डर 2 की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म गणतंत्र दिवस से तीन दिन पहले यानी 23 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Highlights:
वॉर ड्रामा फिल्म के रनटाइम में हुआ बदलाव
मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, सनी देओल-दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का रन टाइम 200 मिनट है, जो लगभग 3 घंटे 20 मिनट है। हालांकि, सेंसर बोर्ड के पास जाने के बाद वॉर ड्रामा फिल्म के रनटाइम में बदलाव हो सकता है। बॉलीवुड में एक दौर ऐसा था, जब सारी फिल्मों की लेंथ 3 घंटे से ज्यादा की होती थी। हालांकि, वक्त बदला और फिल्मों का रन टाइम 2 से ढाई घंटे में सिमटता चला गया। हालांकि, एनिमल-पुष्पा 2 और धुरंधर जैसी फिल्म 3 घंटे तक ऑडियंस को थिएटर में बिठाए रखने का वही दौर फिर वापस से लेकर आए हैं। अब 3 घंटे लंबी फिल्मों की लिस्ट में बॉर्डर 2 का नाम भी शामिल हो चुका है।
किरदारों के साथ भी हो न्याय
फिल्म मेकर्स का मानना है कि बॉर्डर 2 का रन टाइम इतना लंबा रखना जरूरी था, क्योंकि वह जो वॉर फिल्म में दिखा रहे हैं, उनकी चाहत है कि फैंस उसके बारे में डिटेल्स में जाने। इसके अलावा फिल्म में चार मुख्य कलाकार हैं, सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान पांडे। मेकर्स चाहते हैं कि उनके किरदारों के साथ भी न्याय हो। यही वजह है कि उन्होंने फिल्म को 3 घंटे से ज्यादा रखा। इसके साथ ही मेकर्स ने इस बात का भी पूरा ध्यान रखा है कि फिल्म का हर डायलॉग, हर सीन और हर गाना ऐसा हो, जो ऑडियंस को थिएटर्स में अपनी सीट न छोड़ने पर मजबूर करें।


