Thursday, July 23, 2026

वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में लापता, कार्बी आंगलॉन्ग जिले में सर्च ऑपरेशन

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना का एक सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान गुरुवार शाम असम में रडार से लापता हो गया है। यह विमान असम के जोरहाट से एक नियमित मिशन के लिए उड़ान भरने के बाद शाम लगभग 7:42 बजे ग्राउंड कंट्रोल से अपना संपर्क खो बैठा। वायु सेना ने विमान के लापता होने की पुष्टि करते हुए तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान का रडार संपर्क असम के कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी और घने जंगलों वाले इलाके में टूटा है। स्थानीय निवासियों ने शाम करीब 7:00 बजे चोखिहोला क्षेत्र के पास एक तेज धमाके की आवाज सुनने और पहाड़ियों से धुआं उठते देखने का दावा किया है, जिससे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है।

गुवाहाटी के डिफेंस पीआरओ ने पुष्टि की है कि स्थिति का आकलन करने और विमान का पता लगाने के लिए वायु सेना की एक विशेष टीम को तैनात किया गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर