रांची: सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों की ओर से किए गए विधानसभा घेराव के बाद आंदोलनरत छात्रों का आंदोलन 18वें दिन भी जारी है। सोमवार देर शाम छात्र विधानसभा घेराव के बाद वापस जयपाल सिंह स्टेडियम स्थित अनशन स्थल पर पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ पुलिस की ओर से छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने विधानसभा प्रदर्शन के दौरान छात्राओं पर लाठीचार्ज किए जाने का भी आरोप लगाया।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : संसद में एनडीए सांसदों का राहुल गांधी के खिलाफ विरोध मार्च, अनुराग ठाकुर बोले-कांग्रेस झूठ की दुकान
राहुल गांधी को लेकर बयान
छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। इसी के विरोध में छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।
छात्रों ने कहा कि जब तक राहुल गांधी रांची नहीं पहुंचते है तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। इसके साथ ही उन्हे झारखंड बुलाने के लिए एक विशेष अभियान चलाने की बात भी कही गई है। फिलहाल छात्र अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन पर डटे हुए हैं और राहुल गांधी के रांची पहुंचने का इंतज़ार कर रहे थे।


