Sunday, June 28, 2026

अरगोड़ा चौक के पास यात्री बस पर फायरिंग, एक अपराधी गिरफ्तार

रांची: अरगोरा चौक के पास मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मैच गई, जब बाइक सवार अपराधियों ने एक बस पर अचानक फ़ाइरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बस में बैठे यात्री डर से सहम गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हमले में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

जीवन ज्योति बस को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, तीन अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। उन्होंने जीवन ज्योति नामक यात्री बस को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। अचानक हुई गोलीबारी से बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग भी आवाज सुनकर इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस ने तुरंत शुरू किया पीछा

घटना के समय इलाके में अरगोरा पुलिस स्टेशन की पीसीआर और पेट्रोलिंग टीम मौजूद थी। गोली चलने की आवाज सुनते ही पुलिसकर्मी तुरंत सक्रिय हो गए और अपराधियों का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस ने तेजी से घेराबंदी कर एक अपराधी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। हालांकि उसके दो साथी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार अपराधियों की पहचान करने और फायरिंग के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर