Thursday, July 23, 2026

सुपर-8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया

अहमदाबाद : टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया है. दक्षिण अफ्रीका की ओर से मिले 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट गंवाकर 20 ओवर में 187 रन बनाए थे. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.

मार्को यानसन ने चार और केशव महाराज ने तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका निभाई. भारत की ओर से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. यह टीम इंडिया की टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली हार है. टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अपने सभी चारों मुकाबले जीतने में कामयाब रही थी. दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

दक्षिण अफ्रीका के लिए मिलर ने 63 और ब्रेविस ने 45 रन की पारी खेली. इन दोनों की चौथे विकेट के लिए 97 रन की पार्टनरशिप की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम 187 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही. जसप्रीत बुमराह भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने चार ओवर में महज 15 रन खर्च कर तीन विकेट हासिल किए.

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की ओर से मिले 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही. भारत के ओपनर ईशान किशन पहले ओवर की चौथी गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. उनका विकेट दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मारक्रम ने लिया. इसके बाद दूसरे ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा भी एक रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट यानसन ने लिया. भारत ने 1.1 ओवर में पांच रन पर ही दो विकेट गंवा दिए थे.

हालांकि तीन मैच के बाद अभिषेक शर्मा अपना खाता खोलने में कामयाब रहे और उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया. शर्मा ने कुछ देर क्रीज पर टिकने की कोशिश जरूर की, लेकिन पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर वो भी आउट हो गए. भारत ने 26 के स्कोर पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर