Thursday, July 23, 2026

राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं के साथ की बैठक, गांधी स्मृति में दिवंगत नीट छात्रों को देंगे श्रद्धांजलि, कहा – छात्र नहीं अकेले

नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन में छात्रों पर हुई मारपीट के खिलाफ विपक्ष और राहुल गांधी ने गांधी स्मृति की तरफ प्रतीकात्मक मार्च निकाला. इस आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री बल तैनात हैं. वहीं अब राहुल गांधी और विपक्षी सांसदों की बस को रोक दिया गया है और पुलिस ने आगे उसके बेरिकेटिंग रोका लेकिन बाद में बेरिकेटिंग हटा दी गई.

इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि छात्र सड़क पर हैं तो सभी विपक्षी सांसदों को लगा कि हमें सड़क पर होना चाहिए. हम पहले इंडिया गेट जाना चाहते थे लेकिन मना कर दिया तो हम गांधी स्मृति जा रहे थे, लेकिन हमें अब यहां भी रोक दिया गया है. हम तीन मूर्ति भी जाना चाहते थे लेकिन वहां भी नहीं जाने दिया गया.

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बातचीत के लिए सीजेपी को किया आमंत्रित, सीजेपी ने दिया ये जवाब

राहुल गांधी ने कहा, ‘अभी, INDIA गठबंधन के सांसद और नेता शांतिपूर्ण तरीके से तीस जनवरी मार्ग पर गांधी स्मृति जा रहे हैं. हम उन छात्रों को याद करने जा रहे हैं जिन्हें हमने खो दिया – वे बच्चे जिन्हें NEET पेपर लीक के बाद अपनी जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा.’ उन्होंने कहा कि देश के छात्र अकेले नहीं हैं.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘हम उन छात्रों के साथ खड़े होने जा रहे हैं जो आज घायल हैं- जिन्हें न्याय और जवाबदेही की शांतिपूर्ण मांग करने पर पीटा गया. भारत के छात्र अकेले नहीं हैं. पूरा विपक्ष उनके और उनकी मांगों के साथ खड़ा है. राहुल गांधी ने कहा, ‘जो हमारे छात्र हैं वो सड़क पर हैं. विपक्ष के सारे सांसदों को लगा कि हमें भी सड़क पे होना चाहिए तो हम चाहते थे कि सारे के सारे विपक्षी सासंद इंडिया गेट जाएं. उन्होंने मना कर दिया… रोक दिया.’

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर