Thursday, November 5, 2026

हजारीबाग में आधी रात राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़ में एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

हजारीबाग : हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। चंद्रगुप्त माइंस कंपनी के समीप पुलिस और अपराधियों के बीच हुई इस कार्रवाई में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका एक साथी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अपराधी को कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में तोड़ा अनशन, लोगों से की ये अपील, अभिजीत दीपके ने कहा

देर रात पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में इलाके में सक्रिय हैं। सूचना मिलते ही केरेडारी थाना पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। संभावित मार्गों पर घेराबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान चंद्रगुप्त माइंस कंपनी के पास पुलिस की नजर संदिग्ध बाइक सवारों पर पड़ी। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश भागने लगे। पीछा तेज होते ही अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में तत्काल जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि उसके साथी को भी कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई और सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर