Friday, July 24, 2026

आधी रात पीएम मोदी का वीडियो संदेश, कहा – पेपर लीक पर बनेगा सख्त कानून, कैबिनेट मीटिंग में आज बड़ा फैसला

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा दिलाया कि पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार कड़ी कार्रवाई करने के पक्ष में है। इससे जुड़ा मसौदा शुक्रवार को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पेश होगा।

लगभग 3 मिनट के अपने संदेश में पीएम ने कहा, “मैं जानता हूं कि पेपर लीक मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्र और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है, इसलिए पेपर लीक की घटना से निपटने को लेकर अब तक पिछले ढाई महीने में अनेक कदम उठाए गए। गुनाहगारों को पकड़ा गया है, वे जेल में हैं। हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो।”

इसे भी पढ़ें : सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में तोड़ा अनशन, लोगों से की ये अपील, अभिजीत दीपके ने कहा

कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

आगे उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरी शक्ति का प्रयोग करके कम से कम समय में 22 लाख छात्रों की परीक्षा का प्रबंध किया और पिछले दिनों इसके नतीजे घोषित भी कर दिए गए. हालांकि फिर भी यह पूरा नहीं था. हम संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं हैं इसलिए सभी विभागों को निर्देश दिए थे। आज विभागों ने देर शाम अपने मसौदे दे दिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रवधान के साथ मसौदे पर शुक्रवार को कैबिनेट में चर्चा होगी।

संसद में लाएंगे बिल

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है, तब जल्द से जल्द इस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे पहले गुरूवार सुबह अपने एक्स पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा था, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।” युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

उच्च शिक्षा सचिव का तबादला

इधर केंद्र सरकार ने गुरुवार को ही उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला पंचायती राज मंत्रालय में कर दिया, साथ ही स्कूली शिक्षा सचिव पद पर भी नई नियुक्ति कर दी। विनीत जोशी 30 जून को संजय कुमार के रिटायर होने के बाद स्कूली शिक्षा सचिव का पद भी संभाल रहे थे. वह यूजीसी के कार्यवाहक अध्यक्ष भी थे । अधिकारियों के मुताबिक नरेश कुमार गंगवार को नया उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया है जबकि स्कूली शिक्षा सचिव की जिम्मेदारी टीके अनिल कुमार को दी गई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर