Monday, November 2, 2026

राम मंदिर में चंदे की कथित गड़बड़ियों को लेकर एसआईटी गठित, अखिलेश यादव व कई अन्य ने उठाये था मामला

न्यूज डेस्क : अयोध्या के राम मंदिर में चंदा विवाद की जांच के लिए रविवार को समाचार एजेंसी एएनआई ने ख़बर दी कि यूपी सरकार ने राम मंदिर में कथित चंदा विवाद की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है. इस टीम में आईएएस विजय विश्वास पंत, आईपीएस किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल हैं. एएनआई के मुताबिक़, यूपी सरकार ने राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध के बाद जांच टीम का गठन किया है.

इसे भी पढ़ें : TMC के 20 बागी सांसद सोमवार को लोकसभा स्पीकर से करेंगे मुलाकात

नृपेंद्र मिश्रा की प्रतिक्रिया

एसआईटी बनाये जाने की ख़बरों पर राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा की भी अब प्रतिक्रिया आई है. नृपेंद्र मिश्रा के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच के लिए 24 घंटे के भीतर एसआईटी का गठन किया है. इसके बाद राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, “इस बात की प्रशंसा करनी चाहिए कि राज्य सरकार ने 24 घंटे से कम समय लिया और एसआईटी गठित कर दी. एसआईटी में बहुत वरिष्ठ अधिकारियों को रखा गया है.”

उन्होंने कहा, “हमें इस पहल का समर्थन करना चाहिए, क्योंकि राज्य सरकार जिस तेज़ी से काम कर रही है, उसने केवल 15 दिनों की समय-सीमा तय की है. सरकार ने सात दिनों में प्रारंभिक रिपोर्ट और 15 दिनों में अंतिम रिपोर्ट सौंपने का समय दिया है.”

बीते दिनों राम मंदिर में चंदा को लेकर कथित गड़बड़ियों के आरोप लगे थे. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इसके बाद राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने किसी भी कथित अनियमितता की निष्पक्ष जांच की मांग की थी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर