Thursday, July 23, 2026

दुमका में सनसनीखेज वारदात, घर के आंगन में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

दुमका : जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेवाडीह गांव में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मौलाना सोलेमान के छोटे बेटे राजा का शव संदिग्ध परिस्थिति में उनके ही घर के आंगन में पेड़ से लटका मिला।
परिजनों के अनुसार, 2–3 मार्च की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवक की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया।

घटनास्थल की स्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि युवक के दोनों हाथ पीछे की ओर गमछे से बंधे हुए थे, जबकि शव का आधे से अधिक हिस्सा जमीन को छू रहा था। ऐसे में मामला आत्महत्या से अधिक हत्या की आशंका की ओर इशारा कर रहा है

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है. इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर