Thursday, April 23, 2026

कांके डैम के पास पुलिस मुठभेड़ में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्यकांड का आरोपी सत्यम पाठक घायल

रांची: रांची में जमीन कारोबारी की हत्या के मामले में फरार शूटर सत्यम पाठक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भागने की कोशिश में फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसके हाथ में भी चोट आई है।

हथियार बरामदगी के दौरान हुई घटना

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की हत्या के बाद सत्यम पाठक को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि कांके डैम के पास उसने दो हथियार छुपा रखे हैं। पुलिस टीम जब उसे हथियार बरामद करने के लिए वहां ले गई, तभी उसने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और फायरिंग करते हुए भागने लगा। इसी दौरान मुठभेड़ हुई। मंगलवार को पंडरा के ओटीसी मैदान इलाके में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को अंजाम सत्यम पाठक ने दिया था, जबकि इसका मास्टरमाइंड विजय टेटे बताया जा रहा है। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: बिहार महिला आयोग ने पप्पू यादव को भेजा नोटिस, संसद सदस्यता को लेकर भी पूछा सवाल

पहले भी हत्या के मामले में शामिल

सत्यम पाठक का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। वह धुर्वा के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह की हत्या में भी शामिल था। 7 जुलाई 2024 को धुर्वा बस स्टैंड के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल वेद प्रकाश सिंह का इलाज दिल्ली एम्स में चला, जहां 3 अगस्त 2024 को उनकी मौत हो गई थी। फिलहाल घायल सत्यम पाठक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मास्टरमाइंड समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर