Wednesday, September 16, 2026

शादी के बंधन मे बंधेंगे भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज, तारीख हुई तय

मनोरंजन डेस्क: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा से मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के रमाडा होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे। तारीख तय होने के बाद दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि शादी में परिवार के लोगों के अलावा करीबी रिश्तेदार और कुछ खास मेहमान शामिल होंगे।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिलने में करीब तीन साल का समय लगा। प्रिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता उनकी शादी एक IAS अधिकारी से करवाना चाहते थे। इसी वजह से शुरुआत में परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था और प्रिया के लिए रिश्ते भी आने लगे थे। हालांकि, प्रिया ने अपने परिवार को मनाने की कोशिश जारी रखी और आखिरकार उन्हें रिश्ते के लिए राजी कर लिया।

इसे बजी पढ़े: Vastu Tips: सीढ़ियों से जुड़े इन नियमों का रखें ध्यान, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

इन तीन सालों के दौरान दोनों ने अपने करियर पर भी ध्यान दिया। प्रिया ने बताया था कि एक समय उनके भाई ने रिंकू से पूछा था कि क्या वह शादी के लिए तैयार हैं, तो रिंकू ने हां में जवाब दिया था।

रिंकू और प्रिया की पहली बातचीत किसी स्टेडियम या राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया की बहन के काम को प्रमोट कराने के सिलसिले में रिंकू से संपर्क हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती रिश्ते में बदल गई। बाद में दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में परिवार को बताया।

क्रिकेटर रिंकू सिंह की 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली गई पांच लगातार छक्कों वाली पारी के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी। इस पारी को लेकर प्रिया और रिंकू ने पहले भी बात की थी। रिंकू के मुताबिक, उस पारी के बाद प्रिया काफी भावुक हो गई थीं। उस समय प्रिया के पिता रिंकू को क्रिकेटर के तौर पर ज्यादा नहीं जानते थे।

करीब तीन साल तक परिवार को मनाने के बाद दोनों ने 8 जून 2025 को लखनऊ के The Centrum होटल में सगाई की थी। सगाई समारोह में क्रिकेट और राजनीति से जुड़े कई खास मेहमान शामिल हुए थे।

बताया गया है कि शादी की तारीख पहले भी तय हुई थी, लेकिन क्रिकेट टूर्नामेंट और व्यस्त कार्यक्रमों के कारण इसमें बदलाव होता रहा। अब दोनों परिवारों की सहमति के बाद 4 दिसंबर 2026 की तारीख तय हो गई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर