Thursday, April 23, 2026

बिहार महिला आयोग ने पप्पू यादव को भेजा नोटिस, संसद सदस्यता को लेकर भी पूछा सवाल

पटना : बिहार में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को राज्य महिला आयोग ने नोटिस भेजा है. आयोग के इस नोटिस में पप्पू यादव पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. आयोग ने कहा है, ”सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में राजनीति के क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं पर आपने घृणित बयान दिया है. इससे महिलाओं के आत्मसम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है.”

तीन दिनों में मांगा जवाब

इस नोटिस में पप्पू यादव को कहा गया है, ”आपकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से अनुशंसा क्यों न की जाए?” बिहार राज्य महिला आयोग ने नोटिस मिलने के तीन दिनों के अंदर पप्पू यादव से उनका जवाब मांगा है.

महिला राजनीतिज्ञों को लेकर बयान

इससे पहले सोमवार को पूर्णिया की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पप्पू यादव ने कहा था, ”महिलाओं को देवी बना दिया गया है लेकिन उनकी इज़्ज़त नहीं हुई. महिलाओं पर अमेरिका से लेकर भारत तक गिद्ध दृष्टि किसकी है?”उन्होंने इस दौरान कथित तौर पर कुछ ऐसी बातें कहीं जो महिलाओं के आत्मसम्मान के ख़िलाफ़ थीं.

आयोग पर सवाल 

इसके बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर एक लाइव में अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने महिला आयोग की अध्यक्ष से सवाल पूछा है कि वो उन अन्य लोगों को नोटिस क्यों नहीं भेजतीं, जो राजनीति में मौजूद महिलाओं को लेकर टिप्पणी करते रहते हैं.

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर