Wednesday, September 16, 2026

Vastu Tips: सीढ़ियों से जुड़े इन नियमों का रखें ध्यान, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

डेस्क: घर में सीढ़ियां बनवाते समय सिर्फ उनकी दिशा ही नहीं, बल्कि सीढ़ियों के नीचे की जगह का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है। कई लोग सीढ़ियों के नीचे सामान, कबाड़ या डस्टबिन रख देते हैं। वास्तु शास्त्र में सीढ़ियों की दिशा और उनके नीचे रखी जाने वाली चीजों को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं।

इसे भी पढ़े: BIGG BOSS 20 में करण वाही की एंट्री पर चर्चा तेज, अविनाश मिश्रा के सामने बताया पूरा प्लान

नया घर बनवाते समय सीढ़ियों की जगह पर खास ध्यान देना चाहिए। वस्तु शास्त्र के अनुसार, सीढ़ियों को उत्तर से पश्चिम दिशा की ओर बनवाना शुभ माना जाता है। वहीं, दक्षिण दिशा में सीढ़ी बनवाने से माना किया जाता है।

घर में कम जगह होने के कारण कई लोग सीढ़ियों के नीचे पूजा घर, रसोई या बाथरूम बनवा देते हैं। जिसे वास्तु शास्त्र में गलत माना जाता है। इस बचे हुए हिस्से का इस्तेमाल आप स्टोर रूम के तौर पर भी कर सकते है। लेकिन यहां भी बेकार सामान रखने से बचे और जगह को व्यवस्थित व साफ रखे।

सीढ़ियों के नीचे डस्टबिन, कूड़ा या कबाड़ रखने से घर में नेगटिव एनर्जी आती है। इसीलिए यहां सिर्फ जरूरत का सामान रखें और अच्छे से सफाई करें।

ध्यान रहें की सीढ़ियों के पास पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए, ताकि सीढ़ियां साफ दिखाई दें और चढ़ते-उतरते समय किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा, अगर सीढ़ियों के नीचे नल या पानी की पाइप लगी है, तो उसमें किसी तरह की खराबी न होने दें, क्योंकि वास्तु मान्यताओं के अनुसार, खराब नल या पानी का रिसाव घर में धन की हानि का कारण माना जाता है। इसलिए अगर नल खराब है या पानी टपक रहा है, तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवा लेना चाहिए।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर