Entertainment Desk: स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के होस्ट समय रैना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका शो नहीं, बल्कि मुंबई में एक अनजान लड़की के साथ उनकी पब्लिक एंट्री है।
Highlights:
दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग डेटिंग की अटकलें लगाने लगे हैं।
क्या है वायरल वीडियो में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि समय रैना एक इवेंट वेन्यू से बाहर निकल रहे हैं। बाहर पहले से मौजूद पैपराजी और फैंस की भीड़ उन्हें घेर लेती है।
इसी दौरान समय एक लड़की का हाथ पकड़ लेते हैं। दोनों कैमरे के सामने पोज देते हैं और फिर साथ में गाड़ी में बैठकर निकल जाते हैं। लड़की ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाया 3 लाख का जुर्माना
वायरल वीडियो के बीच ही 14 जुलाई को समय रैना को लेकर एक और बड़ी खबर आई। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
कोर्ट ने उन्हें 2 हफ्ते के अंदर जुर्माना जमा करने का आदेश दिया है। कोर्ट का कहना है कि समय ने पहले दिए गए वादे नहीं निभाए और सुनवाई के दौरान गलत जानकारी दी थी।
पहले भी मेधा शंकर संग जुड़ा था नाम
ये पहली बार नहीं है जब समय रैना का नाम किसी लड़की के साथ जुड़ा है। इससे पहले ‘12th Fail’ फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ भी उनके डेटिंग की अफवाहें उड़ी थीं।
सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि दोनों को एक साथ देखा गया और पैपराजी को देखते ही अलग-अलग चले गए। हालांकि समय और मेधा दोनों ने ही इस पर कोई सफाई नहीं दी थी।
अब देखना होगा कि इस मिस्ट्री गर्ल को लेकर समय रैना क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
इसे भी पढ़ें: Distance Education Top University 2026: वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए बेस्ट हैं ये 3 Open University
इसे भी देखें :


