लाइफस्टाइल डेस्क: पौधे लगाना तो सबको पसंद है, लेकिन कई बार कितनी भी केयर कर लो ग्रोथ रुक जाती है। नए पत्ते नहीं आते और पौधा मुरझाया हुआ लगता है। ऐसे में हम महंगे केमिकल फर्टिलाइजर लाते हैं जो कई बार उल्टा नुकसान कर देते हैं।
Highlights:
लेकिन आपकी किचन में ही एक फ्री और 100% नेचुरल फर्टिलाइजर मौजूद है – चावल का पानी। जिसे हम फालतू समझकर फेंक देते हैं, वही आपके पौधों के लिए संजीवनी का काम करेगा।
पौधों के लिए चावल का पानी क्यों है फायदेमंद?
चावल धोने या उबालने पर उसका सारा पोषक तत्व पानी में आ जाता है। इस पानी में स्टार्च, कार्बोहाइड्रेट, नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होते हैं।
ये न्यूट्रिएंट्स पौधों की जड़ों को ताकत देते हैं और रुकी हुई ग्रोथ को वापस शुरू करते हैं। साथ ही ये मिट्टी में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाता है जिससे मिट्टी और ज्यादा उपजाऊ हो जाती है।
चावल का पानी बनाने के 2 आसान तरीके
1. कच्चा चावल का पानी
चावल पकाने से पहले जब आप उसे धोते हैं तो पहले 2 बार का पानी एक बर्तन में जमा कर लें। यही सबसे बेस्ट होता है।
2. उबले हुए चावल का माड़
अगर आप चावल उबालते हैं तो उसका गाढ़ा पानी भी यूज कर सकते हैं। बस ध्यान रहे इसमें नमक-तेल बिल्कुल न हो। इस माड़ को ठंडा करके उसमें बराबर मात्रा में सादा पानी मिलाकर ही पौधों में डालें।
इन पौधों में डालने से मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, पीस लिली, तुलसी, एलोवेरा, गुलाब, गुड़हल, करी पत्ता, इनडोर और आउटडोर सभी तरह के पौधों में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
पौधों में इस्तेमाल करने का सही तरीका
– जड़ों में डालें: चावल के पानी को सीधा पौधे की जड़ वाली मिट्टी में डालें। इसे नॉर्मल पानी की तरह यूज करें।
– पत्तों पर स्प्रे करें: इसे स्प्रे बोतल में भरकर पत्तों पर छिड़कें। इससे पत्तियों में शाइन आएगी और कीड़े भी दूर रहेंगे।
– कितनी बार डालें: हफ्ते में सिर्फ 1 या 2 बार ही इस्तेमाल करें। रोज डालने से मिट्टी खराब हो सकती है।
Pro Tip: ताजा चावल का पानी ही इस्तेमाल करें। 2 दिन से ज्यादा पुराना पानी पौधों में न डालें।
इसे भी देखें:


