Thursday, July 23, 2026

तीन दिन बाद भी लापता भाई बहन का कोई सुराग नहीं, पुलिस ने घोषित किया इनाम

रांची : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से रहस्यमय ढंग से लापता हुए दो मासूम बच्चों (5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय अंशिका) का तीन दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने अब बड़ा कदम उठाया है। बच्चों का कोई भी सुराग देने वाले व्यक्ति को 51 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।

तीन दिन से लापता हैं मासूम

web file item 3cc6 5 1 2026 14 20 35

धुर्वा निवासी अंश और अंशिका 2 जनवरी की शाम से लापता हैं। बच्चों की मां नीतू देवी के अनुसार, दोनों बच्चे दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच घर से बिस्किट खरीदने निकले थे, लेकिन लौटकर नहीं आए। परिजनों का कहना है कि बच्चों को आखिरी बार शाम करीब 4 बजे शालीमार बाजार और शहीद मैदान के आसपास देखा गया था। मां ने आशंका जताई है कि जिस दुकान से बच्चे अक्सर बिस्किट लेते थे, वह उस समय बंद थी। संभव है कि दुकान बंद होने के कारण बच्चे आगे बढ़ गए हों और रास्ता भटक गए हों, जिससे वे घर वापस नहीं आ सके। सूचना मिलते ही धुर्वा थाना समेत रांची पुलिस की कई टीमें बच्चों की तलाश में जुट गईं। खोज को और तेज करने के लिए पुलिस ने बच्चों की तस्वीरों और इनाम राशि का उल्लेख करते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में पोस्टर चस्पा किए हैं। पोस्टरों के माध्यम से आम लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी को अंश और अंशिका के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और पुख्ता जानकारी देने पर 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

पुलिस की अपील

रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बच्चों की तस्वीरों पर ध्यान दें और बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या आसपास के इलाकों में अगर बच्चे दिखें तो तुरंत पुलिस को खबर करें। पुलिस का कहना है कि हर सूचना महत्वपूर्ण है और इससे बच्चों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। फिलहाल, पूरे शहर में तलाशी अभियान जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही दोनों मासूम सुरक्षित मिल जाएंगे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर