रांची : झारखंड सरकार ने दावोस में होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) और यूनाइटेड किंगडम के लंदन दौरे की तैयारियों की आज समीक्षा की। इस दौरान आगामी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों को लेकर रणनीति और प्रस्तुतियों पर चर्चा की गई। सरकार के नेतृत्व में झारखंड का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहली बार WEF के वैश्विक मंच पर राज्य की औद्योगिक क्षमता, सतत विकास की दृष्टि, पर्यटन और निवेश के अवसरों को प्रस्तुत करेगा। इसका उद्देश्य वैश्विक निवेशकों को झारखंड की संभावनाओं से अवगत कराना है।
सरकार ने कहा कि निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन उसकी प्राथमिकता है। झारखंड को एक प्रमुख निवेश गंतव्य बनाने के लिए नीतिगत सुधार, आधारभूत संरचना और निवेश अनुकूल वातावरण पर लगातार काम किया जा रहा है। दावोस और लंदन में होने वाली बैठकों के दौरान राज्य में मैन्युफैक्चरिंग, खनिज आधारित उद्योग, हरित ऊर्जा, पर्यटन और स्टार्टअप्स से जुड़े अवसरों को प्रमुखता से रखा जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि इस अंतरराष्ट्रीय मंच से झारखंड में नए निवेश और रोजगार के रास्ते


