Thursday, July 23, 2026

रांची के सन्नी कुमार वर्मा बने JAC 10वीं बोर्ड परीक्षा के स्टेट टॉपर, 4 छात्र संयुक्त रूप से हुए टॉपर

रांची: झारखंड ऐकडेमिक काउन्सल (JAC) द्वारा आयोजित सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणामों में इस बार कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष राज्य में चार विद्यार्थियों ने 99.60 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। इनमें रांची के संत लुइस हाई स्कूल के छात्र सन्नी कुमार वर्मा का नाम भी शामिल है। सन्नी की सफलता की कहानी मेहनत, संघर्ष और मजबूत इरादों की मिसाल बन गई है। रांची के न्यू मधुकम रोड नंबर-5 की संकरी गलियों में रहने वाले सन्नी कुमार वर्मा ने कठिन परिस्थितियों के बीच यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। साधारण परिवार से आने वाले सन्नी के पास संसाधन सीमित थे, लेकिन उन्होंने कभी अपने सपनों को छोटा नहीं होने दिया।

परिवार ने हर कदम पर किया सहयोग

सन्नी के पिता एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के बावजूद माता-पिता ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। सन्नी की इस सफलता के बाद परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल है। आसपास के लोग भी उनकी मेहनत और लगन की तारीफ कर रहे हैं। JAC की सेकेंडरी परीक्षा में सन्नी कुमार वर्मा ने 99.60 प्रतिशत अंक हासिल किए। इतने शानदार अंक प्राप्त कर उन्होंने राज्य स्तर पर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि सफलता पाने के लिए महंगे संसाधनों से ज्यादा जरूरी मेहनत और आत्मविश्वास होता है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: बोकारो के डीपीएस स्कूल कैंटीन पर छापा, खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

छात्रों के लिए बने प्रेरणा

सन्नी की कहानी उन छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है जो सीमित संसाधनों के कारण खुद को कमजोर समझते हैं। उन्होंने यह संदेश दिया है कि कठिन परिस्थितियां कभी भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं, अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए। सन्नी के टॉपर बनने की खबर मिलते ही स्कूल में भी खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने उनकी मेहनत और अनुशासन की सराहना की। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि सन्नी शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर थे और उन्होंने लगातार मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है। सन्नी कुमार वर्मा अब आगे की पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। उनका सपना भविष्य में बड़ा मुकाम हासिल कर अपने परिवार और राज्य का नाम रोशन करना है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर